फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जोया-संभल मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 20 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोया से संभल जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। पांच मीटर चौड़े इस मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। इस सड़क की लंबाई करीब 11 किलोमीटर है। पीडब्ल्यूडी ने 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। मार्ग पर कई जगह गड्ढे हैं तो वहीं चौड़ाई कम होने से हादसे होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन




संभल से जिले को जोड़ने वाले करीब 11 किमी लंबे जोया-संभल मार्ग की हालत खराब हो गई है। खस्ताहाल मार्ग पर सबसे ज्यादा असगरीपुर, कपासी और मातीपुर में समस्या बनी है। मार्ग पर जोया से संभल की दूरी तय करने में दोगुना तक वक्त लग रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से मार्ग की हालत सुधारने की मांग करते आ रहे हैं। अब सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं।

लंबे समय से जर्जर हाल मार्ग के करीब 20 करोड़ रुपये से किए जाने वाले चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा है। मंजूरी के बाद मार्ग के सात मीटर चौड़ीकरण से सफर की राह आसान होगी। वहीं वाहनों को रफ्तार मिलने से क्षेत्र की तरक्की की राह भी खुलेगी। मार्ग पर झटका मुक्त सफर से लोगों को काफी राहत मिलेगी। एक्सईएन गिरीश कुमार ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसे बहुत जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद सड़क को चौड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें