फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में महिला के बैग से साढ़े तीन लाख रूपये के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रोडवेज बस में महिला के बैग की चेन खोलकर साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। आरोपी घटना को अंजाम देकर हाईवे पर संभल चौराहे पर उतरकर भाग निकला। महिला बहजोई से अपने भाई की शादी में शरीक होने के लिए अमरोहा आई है। पीड़िता ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

संभल के बहजोई में बक्सी बाजार में सचिन तिवारी का परिवार रहता है। वह मेडिकल स्टोर संचालक हैं। अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक में उनकी ससुराल है। 16 फरवरी को उनके साले अमित शर्मा की शादी है। इसलिए उनकी पत्नी निशी तिवारी गुरुवार को अमरोहा के लिए निकली थीं। बहजोई से वह रोडवेज बस से मुरादाबाद पहुंची, यहां से अमरोहा के लिए दूसरी रोडवेज बस में सवार हो गईं। उनकी गोद में एक बच्चा था। जबकि कपड़ों और आभूषणों से भरा बैग बगल में सीट पर रखा था। तभी बस में सवार चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनके बैग की चेन खोलकर एक गले का हार, दो जोड़ी पायल, चार अंगूठी, कानों की बाली, एक मंगलसूत्र और एक गले की चेन सहित साढे़ तीन लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। आरोपी डिडौली कोतवाली क्षेत्र के संभल चौराहे पर बस से उतर कर फरार हो गए। जबकि उन्होंने अमरोहा तक का टिकट लिया था। संदिग्धों के उतरते ही निशी तिवारी ने बैग देखा तो उनके होश उड़ गए। बैग से जेवरात गायब थे। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों और जोया चौकी पुलिस को दी। बाद में डिडौली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
तुमने दो का टिकट थोड़ी लिया है, बच्चे को गोद में लो...
अमरोहा। बस में मौजूद चोरों की संख्या चार बताई जा रही है। निशी तिवारी का आरोप है कि वह दो सवारी सीट पर बैठी थी। जबकि उनका बच्चा बगल में सीट पर सो रहा था। तभी आरोपियों में से एक ने आक्रामक अंदाज में कहा कि तुमने दो टिकट थोड़ी लिया है, बच्चे को अपनी गोद में लो। लिहाजा निशी ने बच्चे को गोद में ले लिया। तभी आरोपी उनके बगल में सीट पर बैठ गया। आरोपियों ने भी अमरोहा तक का टिकट लिया था। लेकिन, वह संभल चौराहे पर ही उतर गए थे। निशी अभी तक भी यह नहीं समझ पा रही हैं कि चोरों ने उनकी आंखों के सामने कैसे बैग से आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें