फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर पड़ा मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
मृतक इंदर का फाइल फोटो - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
उझारी। थाना क्षेत्र में फसल की सिंचाई करने जंगल गए किसान का शव खेत पर पड़ा मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव वहांपुर निवाड़ी लगभग 50 वर्षीय किसान इंद्रपाल पुत्र वीरपाल अपने खेत पर बुधवार की रात्रि सिंचाई करने गया था। सुबह को शोच के लिए गए लोगों ने देखा कि इंद्रपाल का शव औंधे मुंह खेत पर पड़ा है। शव देखकर ग्रामीणों में हलचल मच गई। उन्होंने परिजनों को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। बताते हैं कि चेहरे पर चोट का निशान था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि इंद्रपाल की हत्या की गई है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की मांग की गई। किसान की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक ने अपने पीछे 6 बच्चे छोड़े हैं। जिसमें दो बेटे हैं और चार बेटियां हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्यवाही की बात कह रही है।
- शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच पड़ताल की जा रही है।---- राजीव कुमार शर्मा, थाना अध्यक्ष सैदनगली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें