फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नेत्र चिकित्सक के घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी

Thu, 27 Jun 2024 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नेत्र चिकित्सक के घर अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए। घटना की जानकारी बुधवार को हुई। मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिल्ला में नेत्र चिकित्सक वासिफ अली खान का परिवार रहता है। मेन बाजार स्थित बाजार गंज चौराहे पर का क्लीनिक है। दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पर डॉ. वासिफ अली की मां और छोटा भाई परिवार के साथ रहते हैं। जबकि, दूसरी मंजिल पर डॉ. वासिफ अली रहते हैं। आरोप है कि 23 जून को डॉ. वासिफ अली अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। तभी किसी ने उनके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए लेकिन इस दौरान डॉ. वासिफ अली और उनकी पत्नी को चोरी की जानकारी नहीं हुई। बुधवार को जब उनकी पत्नी ने कुछ समान निकालने के लिए अलमारी खोली तो उसमें रखे आभूषण गायब थे। सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। मामले में पीड़ित चिकित्सक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें