फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली विभाग के जेई नरेश चंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 10 May 2024 11:34 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र में जलीलपुर बक्काल बिजलीघर पर तैनात जेई नरेश चंद (50) की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। साथ ही डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करने की मांग की।
विज्ञापन

नरेश चंद मूलरूप से शामली जनपद के जिझाना थानाक्षेत्र के लपराना गांव के रहने वाले थे। करीब छह साल पहले नरेश चंद बड़ौत जनपद से ट्रांसफर होकर अमरोहा आए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जलीलपुर बक्काल और नजरपुर खुर्द बिजलीघर पर चल रही थी। दोनों बिजलीघरों का चार्ज उनके पास था। बीते तीन दिन से वह मानसिक रूप से परेशान थे। रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी जेई नरेश चंद बिजलीघर गए थे। जिसके बाद तीन बजे घर वापस लौट आए। पत्नी के मुताबिक इस दौरान उनके पैर में चोट लगी हुई थी, जबकि सीने में गुम चोट बता रहे थे। जिसके बाद उन्होंने चाय के साथ कुछ खा लिया और अपने कमरे में जाकर लेट गए।
रात में करीब 12 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह कमरे से बाहर निकाल कर आए और पानी मांगा। उनके हाथ-पैरों में काम नहीं किया तो पत्नी कामेश से मुंह में पानी डालने के लिए कहा। जिसके बाद जेई नरेश बेहोशी की हालत में पहुंच गए। इस दौरान घर में पत्नी कामेश और दस साल की बेटी खुशी थे। मां-बेटी के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद नरेश चंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नरेश चंद के छोटे भाई सुधीर भी परिजनों के साथ अमरोहा पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका जताई और डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करने की मांग की। उधर, जेई नरेश चंद की मौत की खबर मिलते ही साथी बिजली अधिकारी-कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। बिजली एक्सईएन पुनीत कुमार निगम ने भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर परिजनों का ढांढस बंधाया और विभाग की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें