फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विनियमित क्षेत्र में जेई भानुप्रताप ने लिया चार्ज

Fri, 12 Sep 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए विनियमित क्षेत्र के जेई भानुप्रताप ने बृहस्पतिवार को लिखित सूचना देने के बाद चार्ज ले लिया है। मामले में कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने राहत देते हुए उनके निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया था। निलंबन आदेश के बाद नगर एवं नियोजन विभाग ने फिर से अमरोहा में तैनाती के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


फरवरी में विनियमित क्षेत्र के जेई भानुप्रताप सिंह व उनके एक सहयोगी को दुकान के भवन का नक्शा पास कराने की एवज में 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग द्वारा जेई भानुप्रताप सिंह को निलंबित करते हुए मेरठ कार्यालय से संबद्ध किया गया था। इसके बाद बिजनौर के जेई श्याम बाबू का यहां संबद्धीकरण किया गया था लेकिन विगत जून माह में उनका संबद्धीकरण भी खत्म हो गया।

वहीं, अब निलंबन आदेश निरस्त होने के बाद जेई भानुप्रताप सिंह ने अपनी तैनाती के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन नगर एवं नियोजन विभाग से कोई आदेश न होने के कारण उनको ज्वाइन नहीं कराया गया था। मंगलवार की शाम को मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक अनिल कुमार मिश्र ने जेई भानुप्रताप सिंह को आदेश जारी होने की तिथि से बहाल करते हुए विनियमित क्षेत्र अमरोहा में तैनाती दिए जाने के आदेश जारी कर दिए। जिसके बाद लिखित में सूचना देने के बाद विनियमित क्षेत्र के नियत प्राधिकारी एसडीएम सदर शशिभूषण पाठक ने उनको ज्वाइनिंग कराते हुए चार्ज दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें