गजरौला में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सजी झांकियों को नमन करते लोग। स्रोत सोशल मीडिया
गजरौला। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित जागरण में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने मन मोह लिया। भगवान शिव और पार्वती के नृत्य पर श्रद्धालु जमकर झूम उठे। शनिवार देर रात करीब 12 बजे तक श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते रहे।
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार रात बुध बाजार मोहल्ला स्थित शिव मंदिर पर जागरण किया गया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने की। उन्होंने कहा कि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म को सबसे महान बताया गया है। जागरण में में बाहर से आए कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की सेवा में भजन प्रस्तुत किए। सुदामा से मित्रता निभाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के साथ ही शिव-पार्वती के नृत्य ने मन मोह लिया। बच्चों के मनोरंजन के लिए मिकी माउस लगाया गया। जिस पर बच्चे उछल कूद करते रहे। इस दौरान सोनू कश्यप, रामरतन जाटव, अमित वर्मा, अभिषेक अग्रवाल, विवेक वर्मा, हरिगोपाल तिवारी मौजूद रहे।