फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर में धूमधाम से निकाली श्रीकृष्ण डोल शोभायात्रा

विज्ञापन
हसनपुर में कृष्ण डोल शोभायात्रा में शामिल अति​थि व अन्य। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्रीराम सेवा समिति ने श्रीकृष्ण डोल शोभायात्रा निकाली। रविवार शाम शिवाला मंदिर से शुरू हुई यात्रा की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र खड़गवंशी और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने पूजा-अर्चना कर की।
विज्ञापन

शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की झांकियां सजाई गई थीं जिन्हें देखने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पूरा माहौल जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज रहा था। यात्रा तुलाराम सैनी वाली गली, पुराना डाकखाना, जामा मस्जिद, रहरा रोड, पंसारा बाजार और होली चौक से होते हुए शिवाला मंदिर पर ही समाप्त हुई। जगह-जगह लोगों ने फूलों से यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज भटनागर, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, रानू रस्तोगी, विजय पारछा, राजीव अग्रवाल, आयुष रस्तोगी, मुकुल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल और राहुल गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें