नतीजतन क्षेत्र से बह रही बगद नदी से सटे गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल भी नसीब नहीं है। हाल यह है कि, नगलिया मेव के हैंडपंप पीला पानी उगल रहे हैं। नगर से पांच किलोमीटर दूर गांव नगलिया मेव के मुख्य मार्ग पर बस अड्डे के पास दो सरकारी हैंडपंप लगे हैं।
एक हैंडपंप से बदबूदार पानी निकल रहा है। वहीं दूसरे से निकल रहा पानी साफ दिख तो रहा है, मगर कुछ देर रखने के बाद ही वह भी पीला हो जाता है। गुरुवार को दुकानदारों ने विषैले पानी को बोतल में भर कर प्रदर्शन किया और जांच की मांग की। दुकानदार सुशील कुमार, आदेश कुमार, विक्रम सिंह, राजपाल, विशम्भर, संदीप सैनी, धर्मपाल ने बताया कि, हैंडपंप का पानी पीने लायक नहीं रह गया है।