फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जागेश बने रामलीला प्रबंध समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
जागेश अग्रवाल की जीत पर ​जश्न मनाते समर्थक। संवाद
विज्ञापन
मंडी धनौरा। श्री रामलीला प्रबंध समिति के चुनाव में जागेश अग्रवाल 199 मत पाकर अध्यक्ष बने। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अशोक कुमार को 77 वोटों से पराजित किया। उनके विजयी होने की घोषणा होते ही पूरा परिसर जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा। वहीं, सदस्य पद के चुनाव में पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील अग्रवाल पराजित हो गए। 346 मतदाताओं में से 322 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। एक मत निरस्त किया गया।
विज्ञापन

श्री रामलीला प्रबंध समिति के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए रविवार को गढ़ी मंदिर में मतदान हुआ। घने कोहरे के बीच सवेरे आठ बजे मतदान शुरू हो गया। अध्यक्ष व सदस्य पद के प्रत्याशी मतदान होने से पहले ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे। सवेरे 10 बजे तक मात्र 50 वोट ही डाले जा सके थे। कोहरा छंटने के बाद मतदान में तेजी आई। निर्धारित समय दोपहर दो बजे तक 346 मतदाताओं में से 322 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। तीन बजे मतगणना शुरू हुई। पहले सदस्य पद की गिनती की गई।
सबसे कम वोट पाने वाले पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील अग्रवाल पराजित हो गए। 24 सदस्य पद के लिए 27 प्रत्याशी मैदान में थे। दो प्रत्याशियों ने अपने भी वोट दूसरे प्रत्याशी को दिए। उसके बाद अध्यक्ष पद की मतगणना शुरू हुई। जागेश अग्रवाल को 199 व अशोक कुमार को 122 मत प्राप्त हुए। एक मत निरस्त कर दिया गया। चुनाव अधिकारी शरद गर्ग व राजीव कुमार ने अध्यक्ष पद पर जागेश अग्रवाल के निर्वाचन की घोषणा की। एक अन्य चुनाव अधिकारी कपिल अग्रवाल ने निर्वाचित सदस्यों के नाम की घोषणा की। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें