फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क हादसे में जैकेट कारीगर की मौत

Sat, 02 Nov 2024 03:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सड़क हादसे में जैकेट कारीगर आदिल (26) को अज्ञात वाहन चालक ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक जैकेट कारीगर आदिल नौगांवा सादात के मोहल्ला दर्जियान के रहने वाले नईम अहमद के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी आसमा और दो बेटे हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात आदिल अमरोहा से पैदल नौगांवा सादात की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह अमानी कॉलेज के सामने पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में आदिल गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आदिल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के भाई फुरकान की तैयारी पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें