फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आईटीआई में प्रवेश का मौका बढ़ा, अब सात तक दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 (एक वर्षीय) एवं 2026-28 (दो वर्षीय) के प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। प्रवेश की अंतिम तिथि चार सितंबर से बढ़ाकर अब सात सितंबर कर दी गई है।
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी अवकाश सहित निर्धारित तिथि तक संबंधित संस्थान के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र, अंकपत्र और सभी मूल प्रमाणपत्रों की एक-एक प्रमाणित प्रति तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। संस्थान में उपलब्ध प्रवेश सूची से अभ्यर्थी का सत्यापन होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें