फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ऑफिसर्स कॉलोनी में आवासों के सत्यापन की जांच शुरू

Sun, 11 May 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आफिसर्स कॉलोनी में डीएम के चालक के नाम से फर्जी शिकायत के बाद कलक्ट्रेट कर्मचारियों की मांग पर डीएम ने मामले की जांच तहसीलदार सदर को सौंपी थी। आवासों के सत्यापन के साथ ही तहसीलदार के निर्देश पर कानूनगो व लेखपालों की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व डीएम के चालक यशवीर सिंह के फर्जी हस्ताक्षर से किसी ने डीएम से कॉलोनी की गंदगी की शिकायत थी। डीएम तक शिकायत पहुंची तो उन्होंने चालक यशवीर सिंह से शिकायत के बाबत जानकारी हासिल की, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की शिकायत करने से इन्कार करते हुए शिकायती पत्र पर अपने हस्ताक्षर भी फर्जी बताया था। इसके बाद कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने डीएम को मांग पत्र सौंपते हुए कॉलोनी में बाहरी लोगों के रहने की शिकायत की थी। इस पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने तहसीलदार सदर को कॉलोनी में बने 235 आवासों के सत्यापन की जांच सौंप दी थी।
तहसीलदार विजय श्याम दूबे ने जांच के लिए राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की टीम बनाते हुए आवासों का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ने आवासों के सत्यापन की जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार विजय श्याम दूबे ने बताया कि जांच रिपोर्ट पूरी होने के बाद डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें