इसमें विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) और लॉजिस्टिक्स (परिवहन, भंडारण और वितरण) से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाओं और सेवाओं को एक ही स्थान पर एकीकृत किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य उद्योगों के लिए एक ऐसा वातावरण बनाना है जहां वह कुशलतापूर्वक उत्पादन कर सकें और अपने उत्पादों को बाजार तक आसानी से पहुंचा सकें।
यहां पर उद्योगों के लिए आवश्यक सभी बुनियादी सुविधाएं जैसे कि बिजली, पानी, सड़क, ड्रेनेज, और अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इससे कंपनियों को अलग-अलग जगहों पर इन सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इससे उत्पादों का तेजी से और कम लागत पर परिवहन संभव हो पाएगा।
मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स
मैन्युफैक्चरिंग यानि विनिर्माण में केवल उत्पादन इकाइयां होती हैं जबकि लॉजिस्टिक्स सुविधाओं में वेयरहाउसिंग, कोल्ड स्टोरेज, कंटेनर डिपो, और मल्टीमॉडल आदि होते हैं। यह विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करता है।
लोगों को मिल सकेगा रोजगार
औद्योगिक गलियारा विकसित होने से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
वर्जन
अमरोहा में गंगा एक्सप्रेसवे मंगरौला के आसपास ही औद्योगिक गलियारा विकसित होगा। इसमें इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग व लॉजिस्टिक्स क्लस्टर आधुनिक औद्योगिक विकास की एक महत्वपूर्ण रणनीति है जो विनिर्माण की लागत को कम करने, दक्षता बढ़ाने और उत्पादों को बाजार तक तेजी से पहुंचाने में मदद करती है, जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। - अशोक मोगा, एक्सईएन गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण