फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रभारी के आदेशों की अवहेलना, अमन कमेटी की बैठक में नहीं पहुंचने पर दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी के आदेशों की अवहेलना करने, अमन कमेटी की बैठक में शामिल नहीं होने व क्षेत्र के गणमान्य लोगों को भी ना बुलाने के आरोप में दरोगा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। विधानसभा चुनाव से चंद दिन पहले स्थानांतरण होकर आया दरोगा हल्का-1 प्रभारी था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मंगलवार को थाने में अमन कमेटी की बैठक की गई। जिसमें सभी चौकी प्रभारियों और हल्का इंचार्जों से अपने क्षेत्र के गणमान्य लोगों को बुलाने और खुद भी शामिल होने को कहा था। हल्का-1 प्रभारी नीरज तोमर न तो खुद अमन कमेटी की बैठक में पहुंचे और न ही उन्होंने क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति से बैठक में शामिल होने को कहा। इस संबंध में उनसे बात की तो सही जवाब नहीं दिया। इसकी जानकारी एसपी को दी गई। एसपी ने उनको लाइन हाजिर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि नीरज तोमर इससे पहले अमरोहा नगर में तैनात थे। वह विधानसभा चुनाव से पहले ही स्थानांतरण होकर गजरौला आए थे। सूत्र बताते हैं कि थाने में तैनात कुछ सिपाही और एक दो दरोगा भी थाना प्रभारी के निशाने पर हैं। बीते दिनों एक चौकी इंचार्ज ने भी थाना प्रभारी के आदेशों की अवहेलना की थी। थाना प्रभारी ने फोर्स एकत्र करने के लिए सीटी बजाने को कहा था। दरोगा ने कह दिया था कि क्या होती है सीटी। तब चुनाव को देखते हुए थाना प्रभारी चुप हो गए थे, लेकिन अब वह निशाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें