अमरोहा। एसपी ने शनिवार को नगर कोतवाली और देहात थाने का औचक निरीक्षण किया। अधीनस्थों को जनता के लिए बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए।
शनिवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक पूनम ने नगर कोतवाली और देहात थाना पहुंचीं। यहां महिला हेल्प डेस्क थाना कार्यालय के समस्त अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके अलावा उनके रख रखाव और सीसीटीएनएस कंप्यूटर कक्ष और थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिती चेक की। बाद में हवालात और थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को रात्रि चेकिंग, पिकेट, ड्यूटी, रात्रि कर्फ्यू के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संवाद