फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ड्रोन और चोर के शोर के बीच फिर पिटे बेकसूर

Mon, 28 Jul 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/डिडौली। जिले में ड्रोन व चोर के शोर के बीच लगातार बेकसूर लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। डिडौली के पतेई खालसा व बछरायूं में चोरी के शक में युवकों की पिटाई के बाद शनिवार रात भी डिडौली के गांव शाहपुर में लोगों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना गजरौला की है जहां बिजली ठीक करने पहुंचे दो लाइनमैन को चोरी के शक में लोगों ने घेर लिया। लाठी-डंडे लिए लोग मारपीट को उतारू हो गए। सूचना पर जेई मौके पर पहुंचे। जेई व लाइनमैन ने दरोगा से लोगों की बात कराई तब उनकी जान बच सकी। उधर तिगरिया भूड़ और मायापुरी मोहल्ले में लोगों ने भी संदिग्ध हालत में घूम रहे दो शख्स पकड़ लिए। जिन्हें पिटाई कर पुलिस को सौंप दिए।
शनिवार रात गजरौला औद्योगिक क्षेत्र में 33/11 की लाइन टू फेस हो गई। इसकी सूचना पर रात करीब डेढ़ बजे दो लाइनमैन तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए निकले थे। वह तिगरिया भूड़ के पास रेलवे लाइन के बंद हो चुके फाटक किनारे जा रहे थे। उधर, वहां कुछ ग्रामीण चोरों की दहशत में पहरा दे रहे थे। दोनों लाइनमैन को जाता देख ग्रामीण उनकी ओर दौड़े और दोनों को चोर समझकर घेर लिया। उनके साथ मारपीट को उतारू थे। इस बीच पीछे से जेई अनिकेत दूबे पहुंच गए। ग्रामीण उनकी तरफ भी दौड़े।
विज्ञापन

मगर, लाइनमैन ने ग्रामीणों को समझाते हुए बताया कि वह बिजली विभाग के कर्मचारी हैं। साथ ही जेई के बारे में भी बताया। लाइनमैन ने लोगों की बात थाने दरोगा से कराई। तब कही जाकर ग्रामीणों ने उन्हें छोड़ा। उधर, रविवार तड़के एक अन्य लाइनमैन अहरौला तेजवन के पास काम करने जा रहा था। उसे भी लोगों ने चोर-चोर का शोर मचाते हुए घेर लिया। जेई का कहना है कि उनके कर्मचारी व वह खुद दहशत में हैं। रात को काम करने जाते वक्त डर लगता है कि कहां पर भीड़ चोर समझ कर न घेर ले। उन्होंने इस बावत अपने वरिष्ठ अफसरों को अवगत करा दिया है।
ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़कर पीटा
उधर रविवार तड़के तिगरिया भूड़ के ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में घूम रहे एक शख्स चोर समझ कर पकड़ लिया। उसकी पिटाई की। बूढ़े बाबू के तालाब निकट घूम रहे संभल के चंदावली निवासी को मायापुरी मोहल्ले के लोगों ने चोर समझ कर पकड़ा। पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। उधर बहलोलपुर गांव के ग्रामीणों का दावा है कि उनके यहां बदमाश आए। बदमाशों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस इन्कार कर रही है। अल्लीपुर भूड़ निवासी एक शख्स ने पुलिस को ड्रोन उड़ने की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ अफसरों को अवगत करा दिया है। सूचना झूठी थी।
-

पतेई खालसा के बाद अब शाहपुर में युवक की पिटाई
डिडौली। शुक्रवार रात डिडौली के गांव पतेई खालसा व बछरायूं में लोगों ने चोरी के शक में राहगीरों के साथ मारपीट की थी। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज भी कर ली है। वहीं, शनिवार रात भी डिडौली के गांव शाहपुर में चोर के शक में युवक को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की। वह अमरोहा से घर लौट रहा था। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और युवक को छुड़ाया। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई। युवक पास के ही गांव रहने वाला है। दोनों गांव के लोगों के बीच समझौते के प्रयास हो रहे हैं।
रविवार दोपहर तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। इसके अलावा डिडौली के गांव असगरीपुर में भी शनिवार रात चोरों का शोर मचा, लेकिन कोई नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि शाहपुर प्रकरण में तहरीर नहीं मिलने पर भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच करेगी। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें