फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नलकूप पर बनी हौज में डूबकर मासूम बच्ची की मौत

Tue, 03 Oct 2023 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
आदमपुर। नलकूप के हौज में डूबकर सोमवार को आदमपुर निवासी वेदराम की मासूम बेटी की मौत हो गई। खेत पर खेलते समय बच्ची हौद में गिर गई थी। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी वेदराम खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार को वह परिवार के साथ धान की फसल काटने खेत पर गया था। उसके साथ चार वर्षीय दीक्षा भी गई थी। खेत पर खेलते समय दीक्षा नलकूप के पास पहुंच गई। खेलते-खेलते वह हौज की दीवार पर चढ़ गई, जहां से वह हौज में गिरकर डूब गई। काफी देर तक जब बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बच्ची का शव हौज में उतराता हुआ मिला। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें