फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। छह दिन पहले हाईवे पर हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

डिडौली गांव में सुखवीर सिंह का परिवार रहता है। वह डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। शनिवार को वह साइकिल पर सवार होकर फैक्टरी से घर लौट रहे थे। तभी ढकिया चमन गांव में अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया था। सुखवीर सिंह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से उनके परिजन बेहतर इलाज के मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। बुधवार रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव लाकर बगैर कार्रवाई अंतिम संस्कार कर दिया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें