फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी मेले में श्रद्धालुओं को नए कानूनों की दी जानकारी

Mon, 03 Nov 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरी धाम (अमरोहा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक कैंप में श्रद्धालुओं को नए कानूनों की जानकारी दी गई। बताया गया कि किस प्रकार नए कानून जनता को त्वरित न्याय दिलाने में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन

लीगल एड डिफेंस काउंसिल देवेंद्र सिंह ने बताया कि नए कानूनों में प्रमुख रूप से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) हैं। शून्य एफआईआर की व्यवस्था की गई तो वहीं, ई-एफआईआर की मदद से पीड़ित को थाने जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। फोरेंसिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग से साक्ष्य एकत्र करने में मदद मिलेगी। यह दोषियों को सजा दिलाने में महती भूमिका अदा करेगी।
उन्होंने कहा कि नए कानूनों में विवेचना को ओर अधिक पारदर्शी बनाने का प्रयास किया गया है। इससे न्यायिक प्रक्रिया त्वरित गति से काम करेगी और अदालतों पर मुकदमों का बोझ कम हो सकेगा। मिशन शक्ति अभियान के तहत नए आपराधिक कानून संरचना, साइबर अपराध से बचाव व हेल्प डेस्क नंबर के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विभिन्न आपराधिक धाराओं एवं नए कानून के प्रति श्रद्धालुओं को जागरूक किया गया। उन्हें साइबर क्राइम के बारे में समझाया गया। कहा कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरान पीएलवी, परा विधिक स्वयं सेवक आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें