फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ ने जेई का घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम पंचायत डींगरा के ग्रामीणों ने बेपटरी बिजली आपूर्ति और कम क्षमता का ट्रांसफार्मर रखे जाने के विरोध में सोमवार को अवर अभियंता का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप था कि कर्मचारी विद्युत आपूर्ति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में मात्र तीन से चार घंटे ही आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के बैनर तले तमाम ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि गांव का 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर विभागीय कर्मचारियों ने कहीं और लगा दिया है। यहां मात्र 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा गया है। कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के कारण गांव की विद्युत आपूर्ति गड़बड़ा गई है। ग्रामीणों ने अवर अभियंता का घेराव कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर आपूर्ति शासन की नीति के अनुरूप नहीं दी गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर। सचिन कुमार, नितिन शर्मा, अरविंद कुमार, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें