फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व बेची बाइक वापस मांगने पर विवाद, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एक वर्ष पूर्व बेची गई बाइक वापस मांगने पर विवाद हो गया। आरोप है कि दो युवकों पर पथराव और मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों ने थाने पहुंचकर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। सोमवार की देर शाम सीएचसी में मेडिकल कराने आए मोहल्ला नाईपुरा निवासी अमजद और शादाब ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व मोहल्ले में ही रहने वाले एक शख्स से 22 हजार रुपये में बाइक खरीदी थी। 12 सौ रुपये उसकी सर्विस में खर्च किए और एक बार उसका चालान भी हो गया। घायलों का कहना था कि अब बाइक मालिक उनसे बाइक वापस मांग रहा है। उन्होंने कहा कि 12 सौ रुपये सर्विस के वह छोड़ देंगे। चालान खुद जमा कर देना। आरोप है कि इसी को लेकर शख्स ने अपने पुत्र के साथ मिलकर उन पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें