अमरोहा। निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव बलराज प्रजापति ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनकी गैरमौजूदगी में बिजली कर्मियों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश सचिव प्रजापति ने बताया कि मोहल्ला प्रजापति नगर जोया रोड पर उन्होंने 30 अगस्त 2014 को एक घरेलू कनेक्शन जारी कराया था। जिसका बिल एक बार में 27 हजार और बाद में 18 दिसंबर 2024 को 40 हजार जमा किए। आरोप लगाया कि उनकी गैर मौजूदगी में बृहस्पतिवार को निषाद पार्टी के जिला कार्यालय और आवास कार्यालय में एक एसडीओ अपने सरकारी कर्मचारी व निजी कर्मचारी जबरन चेकिंग करने लगे। उनकी पत्नी के मना करने पर धक्का देकर छत पर चढ़ गए और कनेक्शन काट दिया।
इसी दौरान एसडीएम व बिजली कर्मियों ने निषाद पार्टी का झंडा, बैनर आदि फाड़ दिए और जिला कार्यालय में रखे 70 एलईडी बल्ब 40 वॉट और 9 वाट के 35 बल्ब को अपने साथ ले गए। उनकी पत्नी से कहा कि तुम लोग बिजली चोरी करते हैं। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता भी की। पीड़ित निषाद पार्टी के नेता ने आरोपी बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।