फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दबंगों ने नाली सफाई के दौरान महिला सफाईकर्मी को पीटा

Fri, 21 Mar 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दबंगों ने नाली सफाई के दौरान कहासुनी होने पर महिला सफाईकर्मी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बचाव काे आए उसके पति को आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। साथ ही मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना रजबपुर क्षेत्र के गांव पीपली कलां की है। गांव निवासी राजवीर सिंह व उनकी पत्नी सुषमा की गांव में ही सफाईकर्मी के पद पर तैनाती है। 17 मार्च सुबह सुषमा गांव में नाली की सफाई कर रही थी। आरोप है कि तभी गांव के रहने वाले फुरकान, मरदान, शाने आलम, मोनू, सालिम व रियाजुल नाली पर पड़े स्लैब काे उठाकर सफाई करने का दबाव बनाया।
सुषमा ने स्लैब वजनी होने कहा तो सभी ने एकराय होकर सफाई कार्य का विरोध कर मारपीट शुरू कर दी। पत्नी को बचाने आए राजवीर सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पति-पत्नी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें