फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हैंडओवर किए ही कराया सीएम से जलालपुर कलां बिजलीघर का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। जलालपुर कलां में बन रहे बिजलीघर का आपूर्ति चालू किए बिना ही मुख्यमंत्री से लोकार्पण कराने के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। खुलासा चौंकाने वाला है। जिस नवनिर्मित बिजलीघर का सीएम ने लोकार्पण किया, उसे निर्माण विभाग ने वितरण विभाग को हैंडओवर ही नहीं किया। बिजलीघर में अभी 15 दिन का निर्माण कार्य रह गया है। इसके बाद हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जलालपुर कलां में 3.15 करोड़ रुपये की लागत से बिजलीघर बन रहा है। जिसके बाद इस नए बिजलीघर से क्षेत्र के छह गांवों महेशरा, जलालपुर कलां, झनकपुरी, यकबगड़ी, बस्तौरी माफी और दरियापुर बुजुर्ग में आपूर्ति की जाएगी। जिससे गजरौला, धनौरी माफी और फरीदपुर बिजलीघर का लोड कम होगा। 22 सितंबर को जिले में दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जलालपुर कलां बिजलीघर का लोकार्पण कर गए, जबकि इस नए बिजलीघर से जुड़ने वाले गांवों में बिजली भी नहीं पहुंची। सप्लाई चालू किए बिना ही लोकार्पण कराए जाने का मामला सामने आने पर अफसरों में खलबली मच गई।
अब इस प्रकरण में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस बिजलीघर का सीएम सात दिन पहले लोकार्पण कर गए, उसे बिजली विभाग के निर्माण विभाग ने वितरण विभाग को हैंडओवर ही नहीं किया है। बिना हैंडओवर किए ही बिजलीघर का लोकार्पण कराने का मामला सामने आने पर जनपद के अधिकारी और कर्मचारियों में खासी खलबली मची है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं बिजली विभाग के अफसर
22 सितंबर को मुख्यमंत्री जलालपुर कलां बिजलीघर का लोकार्पण कर ले गए, लेकिन निर्माण विभाग ने उसे हमें (बिजली विभाग को) हैंडओवर नहीं किया है। अपनी कस्टडी में लेने के बाद नए बिजलीघर में हम अपना स्टाफ रखेंगे।
-नीरज कुमार अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड गजरौला।
जलालपुर कलां बिजलीघर बन गया है। उसमें सप्लाई चालू करके भी देख ली है। मगर कुछ काम रह गया है। जिसे पूरा करने में तकरीबन 15 दिन का समय लगेगा। इसके बाद बिजलीघर को वितरण विभाग को हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन

-पंकज कुमार अधिशासी अभियंता विद्युत निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें