फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर फायरिंग करने में चार लोगों पर एफआईआर

Fri, 30 May 2025 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोर्ट से घर लौट रहे कार सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने मामले पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों ने हाईवे पर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। गोली लगने से घायल अभिजीत का हायर सेंटर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गजरौला थानाक्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी अभिजीत उर्फ अमन सिद्धू छोटे भाई लकी सिंह व निपेंद्र के साथ कार से जिला न्यायालय आए थे। तारीख कर तीनों कार से गजरौला लौट रहे थे। वह बुधवार शाम हाईवे पर रजबपुर थानाक्षेत्र के झनकपुरी के पास पहुंचे तो एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर लोगों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रोक ली।
कार सवार बदमाशों ने डंडे से हमला करते हुए उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। साथ ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 12 राउंड फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। पेट व बाएं हाथ में गोली लगने से अभिजीत गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि, लकी सिंह व निपेंद्र को भी चोटें आईं। वारदात के बाद बदमाश दिल्ली दिशा की ओर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया। जहां अभिजीत को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में घायल अभिजीत के भाई निपेंद्र की तहरीर पर थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव निपनिया के सगे भाई हिमांशू नागरे, सौरभ नागरे व आदित्य नागरे के अलावा गजरौला क्षेत्र निवासी सगुन ढिल्लो और अज्ञात हमलावारों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें