फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कहीं दवा तो कहीं चिकित्सक ही गायब

विज्ञापन
अमरोहा के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरैशी में मरीज देखते डॉ. समर आलम। संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया जाता है। लेकिन सरकार का यह प्रयास परवान नहीं चढ़ पा रहा।
विज्ञापन

रविवार को लगे जन आरोग्य मेलों में कही दवा का अभाव दिखा तो कहीं डॉक्टर ही नदारद थे। दवाओं की कमी के कारण इन मेलों का लाभ आम लोगों को ठीक से नहीं मिल पा रहा है। खांसी के सिरप और अन्य जरूरी दवाइयां ही उपलब्ध नहीं थी। हालांकि मेले में अधिकांश सर्दी, खांसी बुखार व पेट व सिर दर्द के मरीज अधिक पहुंचे।
लैब टेक्नीशियन की कमी के कारण एक टेक्नीशियन को दो-दो पीएचसी का जिम्मा निभाना पड़ रहा है। सीएमओ के निरीक्षण में भी डॉक्टर जन आरोग्य मेले में नहीं मिले। इसके बाद अनुपस्थित मिले डॉक्टर का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें