फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मंडी धनौरा में अतिक्रमण बताते हुए मस्जिद के पास कुएं की खोदाई शुरू की, हंगामा

Fri, 27 Dec 2024 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा : मंडी धनौरा में कुएं की खोदाई के दौरान लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

मोहल्ला सुभाष नगर स्थित तेली वाली मस्जिद से सटे कुएं की हिंदू समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार रात खोदाई शुरू कर दी। उन्होंने कुएं पर कब्जा कर उसे पाटने का आरोप लगाया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सांप्रदायिक माहौल को देखते हुए कुएं की खोदाई रुकवा दी। साथ ही अतिरिक्त फोर्स को मौके पर बुलाया गया है।
बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे कुछ लोगों ने मोहल्ला सुभाष नगर में तेली वाली मस्जिद से सटे कुएं की खोदाई शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि यह कुआं 100 वर्ष से अधिक पुराना है। यहां हिंदू समुदाय के लोग पूजा करते रहे हैं। लेकिन, दूसरे समुदाय के लोगों ने कुएं पर कब्जा कर उसे पाट दिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। नारेबाजी कर हंगामा करने लगे। उधर, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने खोदाई कर रहे लोगों को वहां से हटाया। वहीं, हिंदू समुदाय के लोगों ने कुएं पर दीपक जलाकर रख दिया है। दूसरी ओर मस्जिद के बाहर कुएं पर खोदाई की सूचना मिलते ही मुस्लिम समुदाय के लोग भी मस्जिद पर इकट्ठा होना शुरू हो गए। नगर में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


- फिलहाल कुएं की खोदाई रुकवा दी गई है। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बाद ही खोदाई शुरू हो पाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई है। - स्वेताभ भास्कर, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें