क़्षेत्र के गांव पहाड़पुर वक्काल में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मयंक प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
बुधवार को शुरू हुए टूर्नामेंट में पहला मैच बागड़पुर और काकाठेर की टीम के बीच हुआ । काकाठेर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर में 204 रन बनाए। रोहित ने सर्वाधिक 45 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागड़पुर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरू में ही उनके दो विकेट गिर गए। इसके बाद टीम उभर नहीं पाई हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। बागड़पुर की टीम कुल 143 रन ही बना पाई। 60 रनों से काकाठेर की टीम ने यह मैच जीत लिया। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सोमपाल सिंह, हर्ष सागर, धर्मपाल सागर, रणवीर सिंह, अक्षित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद