फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को दीन के साथ कंप्यूटर, अंग्रेजी और विज्ञान की तालीम भी दें : प्रो. अंजुम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुस्लिम कमेटी अमरोहा की बज्म-ए-ख्वातीन की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के कार्यक्रमों की शृंखला में 16वीं ख्वातीन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। डॉ. सईद फातमा की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन की शुरुआत कुरान-ए-पाक की तिलावत से हुई। संचालन हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल हिना खान ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. रबाब अंजुम ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को धार्मिक शिक्षा के साथ कंप्यूटर, अंग्रेजी और विज्ञान की भी शिक्षा दिलाई जानी चाहिए। उन्होंने महिलाओं से डॉक्टर, शिक्षक और वकील बनने का आह्वान किया।
एएमयू अलीगढ़ की प्रोफेसर डॉ. सदफ नासिर ने तलाक को गंभीर विषय बताते हुए कहा कि कुरान में तलाक के बाद इद्दत के दौरान सुलह का अवसर देने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि एक साथ तीन तलाक देना शरीअत नहीं, बल्कि गुस्से का परिणाम है। डॉ. सदफ नासिर और डॉ. सुलेहा जैदी ने ‘सीरत-ए-तय्यिबा की रोशनी में ख्वातीन का किरदार’ विषय पर विचार रखे।
विज्ञापन

अलीजा ने कहा कि पहली वही ‘इकरा’ ज्ञान प्राप्त करने की प्रेरणा देती है। शिक्षित मां पूरी पीढ़ी को संवार सकती है। कनवेनर्स आसिफा आलमी एडवोकेट, अर्शी जमाल निजामी, नगमा मंसूर और चंदा हबीब ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान लुबना हामिद, डॉ. राना परवीन, रेशमा सरताज, नाहिद जैदी, हिना कौसर, नाजिया सिद्दीकी, सादिया कमर और उजमा मुअज्जम मौजूद रहीं। सलात-ओ-सलाम और सदर-ए-जल्सा की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें