फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत पर चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर कोतवाली पुलिस ने गन्ने के खेत में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडफोड़ कर दिया है। पुलिस ने मौके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शस्त्र तैयार करने वाला कारीगर फरार हो गया, जो इस गिरोह का सरगना भी है। पुलिस ने मौके से बंदूक समेत 21 बने और अधबने तमंचे बरामद हुए हैं। भारी मात्रा में शस्त्र तैयार करने के उपकरण भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक यह शस्त्र पंचायत चुनाव में खपाए जाने थे। डिमांड के अनुसार अमरोहा समेत गैर जनपदों में भी शस्त्रों की सप्लाई होती थी। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। शस्त्रों तैयार करने वाले कारीगर की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने शस्त्र फैक्टरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए एसपी सुनीति के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत रविवार को हसनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक को मुखबिर की सूचना मिली कि रूखालू से पिपलौती खुर्द की तरफ जाने वाले मार्ग पर पक्की सड़क से निकट गन्ने के खेत में अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए ठिकाने पर छापेमारी कर गन्ने के खेत की घेराबंदी कर ली और इरशाद उर्फ इंसान और रूपेश उर्फ भालू निवासी रूखालू को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 12 बोर की बंदूक समेत 6 बने और 15 अधबने तमंचे बरामद किए। वहीं पांच जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में शस्त्र तैयार करने वाले उपकरण मिले हैं। इस दौरान शस्त्र तैयार करने वाला कारीगर वहीद निवासी रहरा रोड हसनपुर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
एएसपी के मुताबिक रूपेश उर्फ भालू एक शातिर किस्म का गैंगस्टर है, जो पूर्व में आदमपुर, हसनपुर से लूट, चोरी और अवैध शस्त्र रखने के अपराध में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ एक दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। जबकि फरार आरोपी वहीद शस्त्रों का पुराना कारीगर है, जो पहले भी अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन करने के जुर्म में जेल गया था। यह लोग जंगल में एक साथ मिलकर अवैध शस्त्रों का निर्माण करते है। आर्थिक लाभ लेने लिए अपने परिचय के लोगों के साथ मिलकर डिमांड के अनुसार मुरादाबाद समेत अन्य कई जनपदों में शस्त्रों की सप्लाई करते है। इन तमंचों को इस्तेमाल आगामी पंचायत चुनाव के दौरान किया जाना संभव था। फिलहाल इस गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें