फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शहर में धड़ल्ले से चल रहा मवेशियों का अवैध कटान, 40 किलो मांस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र में मवेशियों का अवैध कटान धड़ल्ले लेकर चल रहा है। 40 किलो मांस के साथ पकड़े गए युवक की गिरफ्तारी इसी का उदाहरण है। पुलिस ने अवैध मांस को बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन


22 दिसंबर को नगर कोतवाली में तैनात दरोगा संजीव कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और दिनेश कुमार के साथ चेकिंग कर रहे थे। जैसे ही वह रात को करीब 9:15 बजे आंबेडकर चौराहे के पास पहुंचे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला शफातपोता में अल कुरेशी मस्जिद के पास एक व्यक्ति मांस लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मोहम्मद काशिफ मोहल्ला मजापोता बताया। पूछताछ के दौरान मोहम्मद काशिफ ने कटरे को काटकर मांस बेचने की बात कबूल की है।
पुलिस ने उसके कब्जे से 40 किलो मांस बरामद किया। वह मवेशियों के कटान और बेचने का लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। पुलिस ने पशु चिकित्सा निले कुमार को मौके पर बुलाकर परीक्षण कराया, जिसमें कटरा का मांस होने की पुष्टि हुई। साथ ही एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में दरोगा संजीव कुमार की तहरीर पर मोहम्मद काशिफ के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें