फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली बिल सही करने के नाम पर पर हो रही अवैध वसूली

Tue, 09 Sep 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रजबपुर-अतरासी ओवरब्रिज के नीचे सोमवार को भारतीय किसान यूनियन चौहान की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें गलत बिजली बिल सही कराने के नाम पर अवैध वसूली रोकने, 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित समेत अन्य किसान समस्याओं को हल कराने के लिए रणनीति बनाई।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव उम्मेद सिंह ने कहा कि गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्राें में जल निगम द्वारा तोड़ी गईं सड़कों की जल्द सही कराया जाए। जिलाध्यक्ष कामेंद्र सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा घरेलू कनेक्शनों पर लगाए गए मीटर गलत रीडिंग दे रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं के गलत बिल आ रहे हैं और वह परेशान हैं।
बिल सही कराने के नाम पर कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं। विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से बंद किया जाए। कहा कि बरसात के बाद गांवों में मच्छरों से बचाव के लिए दवाइयों का छिड़काव कराया जाए। इस दौरान राजवीर सिंह, सुनील चौहान, चरन सिंह, हेमेंद्र चौधरी, महाराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें