फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के पीछे अवैध प्लाटिंग को जेसीबी ने तोड़ा, कार्रवाई से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कलक्ट्रेट के पीछे बाईपास रोड पर गुरुवार को अवैध निर्माण जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस बल की मौजूदगी के चलते विरोध नहीं कर सके। कुल सात बीघा में कालोनी विकसित करने की योजना बनाई गई है। ध्वस्तीकरण अभियान से प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर विवेक यादव के निर्देश पर गुरुवार को नायब तहसीलदार शाम लगभग चार बजे कलक्ट्रेट के पीछे बाईपास रोड पर पहुंचे। यहां पर एक चार बीघा भूमि में जमीन की प्लाटिंग की गई थी। इसके लिए नक्शा स्वीकृत नहीं कराया था। वहीं कुछ दूर तीन बीघा जमीन में भी रास्ता तैयार हो गया था। भूखंड में प्लाटिंग की गई थी। इसके लिए भी नक्शे का अनुमोदन नहीं कराया गया था। नायब तहसीलदार ने कागजात तलब किया लेकिन दिखा नहीं सके। निर्देश मिलने के बाद अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी के लिए बनाई गई नींव को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया। कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वाले किनारे हो गए। एसडीएम विवेक यादव ने बताया कि बगैर नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण कार्य नहीं कराए। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें