फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में रेत पलटकर रोका पुलिस का रास्ता

Mon, 17 Oct 2016 12:27 AM IST
उमर उजाला ब्यूरो /अमरोहा
विज्ञापन
डिली के पपरनपुर में अवैध खनन कर बनाई गई झील।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की अनदेखी से क्षेत्र के पूरनपुर में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने मुख्य रास्तों और हाईवे पर चौकसी बढ़ाई तो खनन धंधेबाज ने रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को निकालने के लिए पूरनपुर झील से श्योनाली गांव तक खेतों से होकर कच्चा रास्ता बना लिया। नये रास्ते की जानकारी पर पुलिस छापेमारी करने गई तो खनन माफिया ने रास्ते रेत पलटकर पुलिस का रास्ता रोक दिया।

प्रशासन और पुलिस की सुस्ती से जिले में खनन के धंधेबाजों के हौसले बुलंद हैं। वे बेखौफ होकर पूरनपुर में अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। दिन के समय भी पुलिस के नाक के नीचे से रोजाना 20 से 25 ट्रालियां यहां से रेत भर कर निकल रही हैं। रात की तो बात ही कुछ और है। डिडौली के नये कोतवाल ने मुख्य रास्तों और हाईवे पर चौकसी बढ़ाई तो खनन धंधेबाज ने रेत से  भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को निकालने के लिए पूरनपुर झील से श्योनाली गांव तक खेतों से होकर कच्चा रास्ता बना लिया। इन्ही रास्तों से होकर रेत लदी ट्रैक्टर ट्रालियां निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चे रास्तों पर खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ने से किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। पुलिस चौकियों और चेकपोस्टों के सामने से रोजाना खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां निकल रही हैं, लेकिन पुलिस की नजर इस पर नहीं पड़ती हैं। नये रास्ते की जानकारी पर डिडौली कोतवाली पुलिस छापेमारी करने गई तो खनन धंधेबाज ने रास्ते में    रेत पलटकर पुलिस का रास्ता   रोक दिया। इसके बाद अवैध  खनन के धंधेबाज ट्रैक्टर ट्राली को लेकर भाग निकले। पुलिस को भी रास्ता बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें