घर के अंदर चल रहा अवैध कमेला पकड़ा, महिला समेत चार गिरफ्तार
फोटो--
- मोहल्ला बगला में महिला तस्कर के घर में चल रहा था पशुओं का कटान
- एक क्विंटल मांस, मवेशियों के अवशेष और कटान के उपकरण बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। नगर कोतवाली पुलिस ने घर के अंदर अवैध रूप से चल रहा अवैध कमेला पकड़ लिया। मौके पर महिला समेत चार मांस तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर एक क्विंटल मांस, मवेशियों के अवशेष और कटान के उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
शनिवार को इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहल्ला बगला के एक घर में कमेला चल रहा है। इस दौरान तस्कर मवेशियों का कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी एक मवेशी की हत्या कर मांस को बोरियों में भर रहे थे। जबकि दूसरे की गर्दन काट चुके थे। पुलिस के पहुंचते ही पशु तस्करों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर घर मालिक महिला आसमा,
शफतपोता निवासी सलमान, ओसामा पुत्र नसीम, ओसामा पुत्र नईम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर भारी मात्रा में मवेशियों के अवशेष, एक क्विंटल मांस और कटान के उपकरण बरामद किए है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया है। सभी आरोपी शातिर किस्म में मांस तस्कर हैख् जो गिरोह बनाकर अवैध रूप से मवेशियों का कटान कर रहे थे। भविष्य में इनके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------
अनिल चौहान