इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की सत्रांत परीक्षाओं का आयोजन 12 जून से होगा। इसके लिए जिले में जेएसएच पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। जहां बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा।
कामकाजी ओर नौकरीपेशा लोगों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) पढ़ाई को जारी रखने की सुविधा देता है। जिसमें हर साल बड़ी संख्या में लोग पंजीकरण कराते हैं। अमरोहा में जेएसएच पीजी कॉलेज को इग्नू का केंद्र बनाया गया है, जहां पंजीकृत परीक्षार्थियों की परीक्षा के कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 जून से परीक्षाएं शुरू होगी, जो 19 जुलाई तक चलेंगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली 10 से दोपहर बजे तक और दूसरी दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा के प्रभारी राहुल माहेश्वरी ने बताया कि सत्रांत परीक्षा जून 2025 में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी इग्नू की बेवसाइट से प्रवेशपत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने साथ हॉल टिकट और पहचानपत्र (आधारकार्ड या पैनकार्ड) लाना अनिवार्य होगा।