फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अल्ट्रासाउंड कराना है तो 15 दिन बाद आएं जिला अस्पताल

Sun, 01 Jun 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अगर आपको जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराना है तो फिलहाल भूल जाइए। जांच कराने के लिए आपको नंबर मिलेगा और दो से तीन सप्ताह बाद की तारीख। यहां हर रोज 50 से 60 ज्यादा लोगों को इसी तरह तारीख मिल रही है। अब मरीज या तो निजी लैब में महंगी जांच कराए या फिर दो या तीन सप्ताह तक इंतजार करे। फिलहाल 200 से ज्यादा मरीज वेटिंग में हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए एक विंग इमरजेंसी तो एक महिला वार्ड में बनी है। महिला विंग के रेडियोलाॅजिस्ट नौकरी छोड़कर चले गए हैं। जिसके बाद इमरजेंसी विंग के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विजयपाल पर जिम्मेदारी आ गई है।
कई बार कानूनी प्रक्रिया के चलते बाहर रहते हैं। जिसके बाद से दिक्कत बनी है। हर रोज 50 से 60 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचते हैं। जिनमें चंद मरीजों की जांच हो जाती है। अन्य मरीजों को पंद्रह या उससे अधिक दिन की तारीख देकर वापस भेज दिया जा रहा है। शनिवार को पेट दर्द व अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए वापस लौट गए। जिला अस्पताल की महिला विंग के अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर कुछ महिलाएं डॉक्टर के इंतजार में बैठी मिलीं।
विज्ञापन

काम ज्यादा होने के कारण सहयोग के लिए दो माह पहले अप्रेंटिस पर महिला रेडियोलाजिस्ट को रखा है। बावजूद अधिकांश मरीजों को समय से सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। उन्हें अगली दिन की तारीख देकर वापस भेजा जा रहा है। अगले दिन आने पर दो दिन बाद आने को कहा जाता है। इससे मरीज निराश होकर निजी अस्पतालों में अपना अल्ट्रासाउंड कराने पर मजबूर हैं। स्टाफ की मानें तो अल्ट्रासाउंड कराने के लिए करीब 200 से अधिक मरीज प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें