अमरोहा। सामुदायिक शौचालयों के बंद होने को लेकर अफसर संजीदा हो गए हैं। सीडीओ ने पंचायत सचिव और सफाई कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि शौचालय बंद मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने एडीओ पंचायत को देहात क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर बंद शौचालयों को खुलवाने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने पंजू सराय, ढक्का, अहरोई और यहियापुर में सामुदायिक शौचालयों के बंद होने की जांच के निर्देश दिए हैं। सोमवार को एडीओ पंचायत विमल कुमार ने निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। ढक्का के ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक शौचालय पर तैनात सफाई कर्मचारी अपने बच्चे को दवा पिलाने गई है। इसके अलावा पंजू सराय शौचालय बंद मिला। वहीं, यहियापुर में बारिश हो रही थी, इस कारण सफाई कर्मचारी एक पेड़ के नीचे बैठी थी। डीपीआरओ वाचस्पति झा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।