फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फसलों पर एमएसपी गारंटी हो लागू तो खाद-बीज की कीमतों में की जाए कटौती

Sat, 01 Feb 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। केंद्रीय बजट 2025-26 शनिवार को जारी हो रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री की ओर से जारी किए जाने वाले बजट से किसानों को खासी उम्मीद है। एक तरफ वह फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की आस लगाए बैठे हैं, तो खाद बीज की कीमतों पर कटौती की मांग है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में बढ़ोतरी की संभावना लगाए बैठे हैं। व्यापारी, नौकरी पेशा और युवा वर्ग के साथ-साथ किसानों को भी बजट से काफी उम्मीद है। हालांकि, अभी तक सरकार ने गन्ने का का मूल्य घोषित नहीं किया है, लेकिन अन्य योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सकता है।

किसानों को खाद, बीज के दामों में कटौती की उम्मीद है। किसानों का मानना है कि खेती में उपयोगी यंत्रों की खरीदारी में सब्सिडी बढ़ाए तो और राहत मिल सकेगी। खेती के लिए बिना ब्याज का कर्ज भी मुहैया कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि पीएम सम्मान निधि की सालाना राशि छह हजार से बढ़ाकर कम से कम दस हजार रुपये की जानी चाहिए। जिससे किसान आर्थिक तौर पर और मजबूत हो सके। खाद बीज पर अनुदान मिले तो और लाभ मिलेगा। डीएपी कई प्रकार की फसलों व सब्जियों में प्रयोग किया जाता है वह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इसे सस्ता किया जाए तो किसानों के खर्च कम हो जाएंगे।
- इस बजट में किसानों के लिए कर्ज माफी का एलान किया जाना चाहिए। क्योंकि किसान बहुत ही खराब स्थिति में है। एनपीके पर जो रेट बढ़ाया गया है। सरकार को उसे वापस लेना चाहिए। - जुबैर अली, किसान
- सरकार द्वारा बजट में किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग युवाओं का ख्याल रखना चाहिए। युवाओं के लिए रोजगार को विशेष ध्यान में रखकर ही बजट पेश करना चाहिए। -

राजीव चौधरी, किसान

- बजट में किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि व फसलों पर एमएसपी में बढ़ोतरी होनी चाहिए। केसीसी के तहत कर्ज सीमा को तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख होनी चाहिए।
- अनुज चौहान, किसान
- बजट में गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बढ़ाकर तीन लाख से दस लाख की जाए। एमएसपी पर गारंटी कानून लाया जाए। - सोमवीर सिंह, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें