फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वृंदावन में उड़ रही धूल मुझे प्यारी लगे...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की आंवला एकादशी के अवसर पर श्री गिरिराज जी सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को कटरा गुलाम अली स्थित रामानुज मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संदीप गोयल एवं मनोज गोयल के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश भार्गव ने एकादशी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह व्रत पुण्य फलदायी है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्रदान करता है। इसके पश्चात संदीप गोयल ने सपत्नीक दीप प्रज्ज्वलित कर संकीर्तन की शुरुआत की। वेद प्रकाश भार्गव ने तेरा किसने किया शृंगार सांवरे... लागे न किसी की नजर सावरे... भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मीनू कपूर ने बरसाने में बंगला देखा राधे रानी का और पूजा ने हम तो तेरे दीवाने राधे-राधे गाएंगे भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
इस दौरान अनील महेश्वरी, नीरज माहेश्वरी, नवनीत माहेश्वरी, हरिओम, संजय गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, पंडित विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे। अंत में सामूहिक आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। संकीर्तन के दौरान पूरा मंदिर परिसर राधे-श्याम के जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें