ढबारसी (अमरोहा)। क्षेत्र के एक दुकानदार ने फोन पर जान से मार देने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। दुकानदार का कहना है कि वह फेसबुक पर जो पोस्ट करता है, उसपर आरोपी ने उसे धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद दुकानदार के परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आदमपुर थानाक्षेत्र के कस्बा ढबारसी निवासी आदित्य कुमार माथुर की दुकान हैं। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उनका आरोप है कि कस्बे का ही गैर समुदाय का युवक दिल्ली में रहता है। उसने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी युवक ने धमकी भरे अल्फाजों में कहा कि तू शाहीन बाग और दिल्ली हिंसा के आरोपी ताहिर हुसैन के संबंध में फेसबुक पर कमेंट करता है। मैंने दिल्ली में चार-पांच गुर्जर तो टपका दिए हैं... तुम भी संभल कर रहना। अब तेरा नंबर है। तूझे भी जल्द ही मार दिया जाएगा। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद आदित्य कुमार माथुर का परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस को धमकी की फोन रिकॉर्डिंग भी सौंपी हैं। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। साथ ही जान को खतरा बताते हुए जल्द ही कार्रवाई करने की मांग की है।