फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर काजी निवासी पिंटू सैनी की शादी दो साल पहले थाना धनौरा के गांव चुचैला कलां निवासी गीता के साथ हुई थी। बताया जाता है कि पति पिंटू शराब पीता था। उसकी इस आदत को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। बीते मंगलवार को गीता का शव घर के कमरे में ही फंदे पर लटका पाया गया था। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया था। प्रभारी निरीक्षक वरूण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने के निशान पाए जाने की पुष्टि की गई थी। विसरा भी सुरक्षित रखा गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गीता की माता कैलाशो देवी की तहरीर पर पति पिंटू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें