फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों से अभद्रता करने वाले ग्राम प्रधान पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी नौगांवा सादात को ज्ञापन सौंपकर अवैध कब्जा हटाने के दौरान अभद्रता करने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम को दिए ज्ञापन में लेखपालों ने बताया कि 26 अप्रैल को ग्राम नोहरान में ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 112 खाद के गड्ढे, गाटा संख्या 113 नवीन परती पर ग्रामीणों द्वारा जबरन कब्जा करते हुए अवैैध निर्माण कराया जा रहा है।
जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल मुकेश कुमार चौहान, गौरव कुमार अवैध निर्माण को रुकवाने गांव पहुंचे। निर्माण को रूकवाकर अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दिया। इससे नाराज अवैध कब्जाधारियों ने ग्राम प्रधान को मौके पर बुला लिया। ग्राम प्रधान ने आकर उनसे अभद्रता की और कहा कि बिना उसकी मर्जी के गांव में कैसे आ गए। गंदी-गंदी गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। जब उन्होंने आने के लिए मोटर साइकिल स्टार्ट की तो ग्राम प्रधान ने चाबी निकाल ली। बमुश्किल लेखपाल जान बचाकर वहां से निकले। मामले में देहात थाना पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लेखपालों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही ग्राम समाज भूमियों से कब्जा हटाने के दौरान पूर्ण सुरक्षा दिलाने की मांग की। लेखपालों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सात मई से तहसील मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष प्रशांत यादव, सचिव मुकेश चौहान, दिनेश कुमार, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें