फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पति ने कर ली दूसरी शादी, तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Fri, 13 Dec 2024 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। युवक ने पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी कर ली। विवाहिता को इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के रायपुर कलां में अजय कुमार का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी दिया चौधरी की शादी 29 अगस्त 2022 को नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के करारनगर उर्फ कयामपुर निवासी अमित कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि अमित ने पहले से ही मुरादाबाद जनपद के काशीराम कॉलोनी की रहने वाली लवली से शादी कर रखी है। आरोप है कि अमित कुमार ने अपनी पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी की थी। इस षड्यंत्र में उसके पिता विजयपाल और माता अमलेश भी शामिल हैं। विवाहित दिया चौधरी ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में एसीजीएम द्वितीय के आदेश पर अमित कुमार, विजयपाल और अमलेश के खिलाफ मारपीट, धमकी और धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें