फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो लाख रुपये के लिए पति ने दिया तीन तलाक, घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दो लाख रुपये के लिए पत्नी को तीन तलाक दे दिया। परिजनों के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर कटघर पुलिस ने पति सहित सात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

संभल जिले के थाना हयातनगर के मोहल्ला सरायतरीन बगिया निवासी राहेमीन का निकाह 15 अक्तूबर 2024 को कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मकबरा निवासी शाकिर के साथ हुआ था। विवाहिता ने बताया कि उसके निकाह में पिता ने लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए। ससुराल में कुछ दिन बाद ही पति शाकिर, सास हसीना, जेठ इरशाद, शमशाद, जेठानी नाजिया, नंद नसीम, नंदोई मुख्तयार ने दहेज के तौर पर दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर 31 मार्च 2025 को पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पति और ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर कर दिया। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में पति सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें