फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज के लिए पति ने दिया तीन तलाक, जेठ ने किया दुष्कर्म

Sat, 25 Jan 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। आरोप है कि जेठ ने चाकू के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म किया। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी की शादी 13 सितंबर 2024 को क्षेत्र के ही युवक के साथ हुई है। दहेज में दस लाख रुपये और कार की मांग को लेकर पति और ससुरालीजन विवाहिता का प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। आरोप है कि एक जनवरी को उसका पति बाहर गया था। तभी रात में जेठ घर में घुस आया और चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। अगले दिन पीड़िता ने पति व ससुराल वालों को इसकी जानकारी तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया। फिलहाल विवाहिता मायके में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें