फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: इंटर में फेल होने से आहत छात्र ने की आत्महत्या

Mon, 28 Apr 2025 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। इंटर की परीक्षा में फेल होने से आहत 16 वर्षीय छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव में हुई। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा वेल्डिंग मिस्त्री है। जबकि, दूसरे नंबर के बेटे ने इस साल इंटर की परीक्षा दी थी। वह एक निजी स्कूल में पढ़ता था। 24 नवंबर को यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था, जिसमें छात्र फेल हो गया। इसके बाद छात्र गुमसुम रहने लगा। परीक्षा में फेल होने से आहत छात्र ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां, रविवार को इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया है। सीओ अवधभान भदौरिया ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें