फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक्री के लिए लाई गईं चार महिलाएं बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jun 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
लड़कियों की खरीद फरोख्त
विज्ञापन
जिले में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। आदमपुर थाना पुलिस ने मक्के के खेत के पास स्थित निर्माणाधीन मकान में छापा मारकर उत्तराखंड की चार महिलाओं समेत सात लोगों को पकड़ा है। महिलाओं को शादी के धोखे से खरीद-फरोख्त के लिए यहां लाया गया था। दो आरोपी पुलिस को देख भाग खड़े हुए।  पुलिस का कहना है इसके पीछे किसी बड़े गैंग का हाथ लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


गाजियाबाद जनपद के श्यामपुर गांव निवासी धन प्रकाश त्यागी की आदमपुर थाना क्षेत्र के बुखारीपुर गांव में 22 बीघा जमीन है। खेत पर ही इनका मकान बन रहा है। धन प्रकाश के खेत के पास तिगरिया नादिरशाह गांव निवासी गोविंद के खेत में मक्के की फसल खड़ी है। सोमवार सुबह तिगरिया नादिरशाह एवं बुखारीपुर के किसान खेतों में काम करने जा रहे थे।

इसी बीच गोविंद के मक्के के खेत में आवाज सुनकर किसी के होने की शंका हुई। ग्रामीणों ने जाकर देखा तो खेत में चार महिलाएं और दो पुरुष छिपे बैठे थे। सूचना पर हरकत में आई थाना पुलिस ने खेत में छापा मार कर धन प्रकाश त्यागी, बुखारीपुर निवासी हरिशंकर, उत्तराखंड के बंदूखाला निवासी प्रेम कुमार और इसके साथ चार महिलाओं को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


तिगरिया नादिरशाह निवासी किशनपाल व धन प्रकाश त्यागी का बेटा राहुल पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस सभी को पकड़ कर थाने में ले गई। पूछताछ में पता चला कि महिलाओं को खरीद-फरोख्त के लिए लाया गया था। चारों महिलाओं और प्रेम कुमार ने पुलिस को बताया कि वो उत्तराखंड राज्य के हैं। उनके साथ धोखा किया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौहान ने बताया कि खरीद फरोख्त से पूर्व ही मामले का भंडाफोड़ हो गया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें