चार महीने पूर्व पकड़ी गई नकली दूध की बनाने की फैक्ट्री से लिए नमूने प्रयोग शाला में फेल हो गए। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आ गई। डीएम के आदेश पर नकली दूध बनाने का धंधा करने वालों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।
डिडौली कोतवाली ने नीलीखेड़ी गांव में इसी साल 19 फरवरी को नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। मौके से 22 सौ लीटर नकली दूध बरामद किया था। नीलीखेड़ी गांव निवासी सुहैल तथा असमोली थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी सुहैल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध के नमूने परीक्षण के लिए आगरा स्थित प्रयोगशाला भेजे थे। परीक्षण में भेजे गए नमूने फेल हो गए। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आ गई। डिडौली कोतवाली पुलिस ने डीएम वेद प्रकाश के आदेश पर दोनों के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की गई है।
चार जुआरी पकड़े, 4790 रुपये बरामद
अमरोहा। डिडौली कोतवाली पुलिस ने जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 4790 रुपये बरामद किए हैं। रविवार की दोपहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सार्वजनिक स्थान पर छापा मारा। यहां जुआ खेल रहे चार आरोपी पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी आदेश, मोहम्मद कलीम, सतेंद्र और भूरा हैं। इनके पास से 4790 रुपये बरामद किए हैं।